महासमुन्द

स्वतंत्रता दिवस पर हेमंत खुटे सम्मानित
17-Aug-2024 2:52 PM
स्वतंत्रता दिवस पर हेमंत खुटे सम्मानित

पिथौरा, 17 अगस्त। खेल के क्षेत्र में उकृष्ट कार्य करने वाले खिलाडिय़ों में पिथौरा के हेमंत खूंटे को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पिथौरा निवासी हेमंत खूंटे ने राज्य में चेस इन स्कूल्स के तहत 3000 से अधिक बच्चों को शतरंज का निशुल्क प्रशिक्षण दिया है। शतरंज के लिये समर्पित पेशे से शिक्षक श्री खूंटे ने अपने कार्यक्षेत्र में कुशलता से डयूटी करते हुए खाली समय का उपयोग शतरंज हेतु किया। लिहाजा शतरंज के क्षेत्र में आज उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। उन्होंने जूनियर सीनियर स्तर की अनेक शतरंज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की है। वे राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के निर्णायक की भूमिका भी बखूबी निभाते हंै।


अन्य पोस्ट