महासमुन्द

पालिका सभापति ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2024 2:41 PM
पालिका सभापति ने किया ध्वजारोहण

महासमुंद,17अगस्त। नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने वहा उपस्थिति नगरवासी एवं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ भारत माता की पूजा कर ध्वजारोहण किया। किया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों के अलावा रत्नेश साहू, संदीप मिश्रा, शुभम चंदराकर, धर्मेश साहू, मनहरण यादव, अशोक जोगी, आलोक धीवर, दामू साहू, कमलेश साहू, संतू धीवर, टिकेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट