महासमुन्द

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश सभा, निकाली रैली
16-Aug-2024 4:34 PM
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश सभा, निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16अगस्त। सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर महासमुंद जिला मुख्यालय में बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की हत्या, बलात्कार, आगजनी एवं लूटपाट की घटनाओं के विरोध में स्थानीय राम मंदिर में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया।

सर्व हिन्दू समाज के देवेंद्र दुबे, स्थानीय गुरुकुल के आचार्य,विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा आदि ने लोगों से अपील की कि बर्बर नरसंहार का विरोध करें और देश समाज के विरोधियों का डटकर मुकाबला करें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्व हिन्दू समाज के भरत चंद्राकर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर चिंता व्यक्त की। आक्रोश सभा के पश्चात आक्रोश बाइक रैली में सैकड़ों की तादाद में रैली निकाली गई। इस दौरान स्थानीय नेहरू चौक में बांग्लादेशी जिहाद का पुतला दहन किया गया। उपरांत कलेक्टर महासमुंद के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर बांग्लादेश में हिंदुओं की बर्बर नरसंहार को रोकने की मांग की गई।

आक्रोश सभा एवं रैली में प्रमुख रूप से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्र्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, मनीष शर्मा, घनश्याम सोनी, हेमंत तिवारी, देवेंद्र दुबे, रितेश गोलछा, धर्मेंद्र महोबिया, आर एस चंद्राकर, देवनारायण बिसेन, चंद्र बदन मिश्रा, बोध राम साहू, बिपिन बिहारी मोहंती, गुरु बच्चन सिंह, विक्रम ठाकुर, अग्रज शर्मा, महेश मक्कड़, सुधा साहू समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट