महासमुन्द

आठ महीने बाद जाड़ामुड़ा धान खरीदी केन्द्र धोखाधड़ी के दोनों मुख्य आरापियों को जेल
17-Aug-2024 2:55 PM
आठ महीने बाद जाड़ामुड़ा धान खरीदी केन्द्र धोखाधड़ी के दोनों मुख्य आरापियों को जेल

कई आरोपियों की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अगस्त।
ग्राम जाड़ामुड़ा बसना सोसायटी में धान विक्रय तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। 
सायबर सेल एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रकरण क्रमांक में 29 जनवरी 2024 को प्रार्थी शिवनाथ पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्राथमिक कृषि शाख समिति जाड़ामुड़ा में मुख्य आरोपी उमेश कुमार भोई एवं अन्य आरोपी रामप्रसाद ने मिलीभगत कर किसानों के धान रकबा में हेरफेर कर अपना पंजीयन रकबा जोडक़र धान विक्रय कर अनुचित लाभ उठा शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उनकी रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 467,468, 471, 120बी, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 

इसी तरह प्रकरण क्रमांक 02 दिनांक 1 फरवरी 2024 को आवेदक अमृत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मुख्य आरोपी उमेश भोई एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान ने आपस में मिलीभगत कर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर अन्य 19 किसानों के साथ धोखाधड़ी किया है। उनकी रिपोर्ट पर अपराध धारा 420,409, 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 

मामला दर्ज होने के बाद दोनों ही आरोपी फरार चल रहे थे। आठ महीने बाद विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।  उमेश भोई जाड़ामुड़ा थाना बसना,  राम प्रसाद बरिहा बैतारी थाना बसना जिला महासमुंद पर आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर अपना पंजीयन रकबा जोडक़र दूसरे किसानों का धान विक्रय कर अनुचित लाभ उठाया। इससे शासन को दो करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचा था. दोनों ने ही किसानों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। 

पुलिस ने दोनों को अपराध धारा के तहत् विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में फ रार कई और आरोपियों की पतासाजी जारी है। यह संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस ने की है।


अन्य पोस्ट