महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। प्रिंट मिडिया पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब भवन में स्वाधीनता पर्व पर वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण पश्चात तिरंगा रैली निकाली। यह रैली प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर कलेक्टोरेट, गांधी चौक, बिठोबा टाकीज चौक, अंबेडकर चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक, कचहरी चौक होते हुए पुन: प्रेस क्लब पहुंची। इस बीच पत्रकार साथियों ने कलेक्टोरेट स्थित बाबू प्रतिमा को नमन किया।
अंत में प्रेस क्लब के समस्त साथीगण जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर रामकुमार तिवारी सुमन, सालिक कन्नौजे, आंनदराम साहू, अनिल चौधरी, महासचिव रवि विदानी, उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय महंती,सहसचिव अमित हिषीकर, कार्यकारणी सदस्य जसवंत पवार, देवीचंद राठी, जितेंद्र सतपथी, पूर्व अध्यक्ष उत्तरा विदानी, पूर्व महासचिव विपिन दुबे, संजय यादव, राकेश झाबक, प्रभात महंती, भरत यादव, ललित मानिकपुरी, छबिराम साहू, कुंजू रात्रे मौजूद रहे।