महासमुन्द
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अगस्त। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, मनोज कुमार खांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे