‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। वनमण्डल परिक्षेत्र महासमुंद, वन वृत्त सोरिद परिसर में रविवार को एक हाथी घूम रहा है। उक्त हाथी से अभी तक फ सल, मकान अथवा जनहानि की खबर नहीं है।
यह एक दंतैल हाथी रात्रि में चोरभट्ठी से निकल कर कक्ष क्रमांक 68, 59, 60, 61, 438, 62, 63 के सोरिद ओर गौरखेड़ा आसपास के बीच जंगल में विचरण कर रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे समाचार लिखते इसका लोकेशन कक्ष क्रमांक 438, 61 के जंगल में है।
वन विभाग ने ग्राम सोरिद, चोरभट्ठी, गौरखेड़ा, दलदली, बेलर, मोहंदी, उमरदा, अरण्ड, मुड़मार, पतेरापाली, सिरगिड़ी, झालखमरिया के आसपास के ग्रामों को हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। आसपास के गांवों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दिया गया है कि कोई भी जंगल न जावें, सतर्क रहें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।
मालूम हो कि वन विकास निगम के विभिन्न कक्षों में विचरण करते हुए एक दंतैल कल शाम जिला मुख्यालय के समीप पहुंच चुका था। महासमुंद से महज 10 किलोमीटर तुमगांव क्षेत्र के जंगल के आसपास दंतैल का लोकेशन वन विभाग ने ट्रेस किया और किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसलिए वन विभाग ने तुमगांव से लगे 7 ग्रामों को हाई अलर्ट मोड पर रखा। कल दर्जन भर से अधिक ग्रामों को अलर्ट किया गया तथा तुमगांव मार्ग पर आने-जाने वालों को भी सोशल मीडिया के जरिये सावधान रहने की अपील की गई। कल शाम 7 बजे के आसपास गाड़ाघाट के पास हाथी का लोकेशन ट्रेक किया गया और आज रात से वनमंडल महासमुंद के परिक्षेत्र सोरिद में यह हाथी मौजूद है। हाथी की संख्या सिर्फ एक है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यह दंतैल हाथी तुमगांव से महासमुंद मार्ग होते हुए रोड पार कर सेंट्रल गाड़ाघाट की ओर बढ़ा। इस समय वनमंडल महासमुंद के परिक्षेत्र सोरिद में हाथी मौजूद है। हाथी की संख्या सिर्फ एक है। चूंकि नर हाथी होने के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। रात में बताया गया कि दंतैल ग्राम हाथी परसाडीह के बागानों से निकलेकर के खेत से फिर सुबह-सुबह भोरिंग रोड एनएच 53 को पार कर गोपालपुर के खेत से होते हुए जो वन कक्ष क्रमांक 25, 57 के आसपास के जंगल में विचरण करने के बाद तुमगांव से महासमुंद मार्ग पार कर सेंट्रल गाड़ाघाट की ओर बढ़ा।
जानकारी के मुताबिक 4 दिन पूर्व ही सिरपुर के ग्राम बोरिद वन विकास निगम में इस हाथी की आमद हुई है। तब से लगातार ग्रामीण इलाकों हाई अलर्ट है। कल शनिवार को यह दंतैल हाथी तुमगांव से महासमुंद मार्ग होते हुए रोड पार कर सेंट्रल गाड़ाघाट की ओर बढ़ा था।
रात में बताया गया कि दंतैल ग्राम हाथी परसाडीह से निकल कर सुबह-सुबह भोरिंग रोड एनएच 53 को पार कर गोपालपुर के खेत से हुए वन कक्ष 25,57 के आसपास के जंगल में विचरण करने के बाद तुमगांव से महासमुंद मार्ग पार कर सेंट्रल गाड़ाघाट की ओर बढ़ा। इस हाथी के ग्राम गाड़ाघाट, कौन्दकेरा, वनसिवनी, परसदा, बेमचा, मुस्की, गोपालपुर, तुमगांव के आसपास के गांवों में पहुंचने की उम्मीद है। यह हाथी 4 दिन पूर्व ही सिरपुर के ग्राम बोरिद वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 74,75 में देखा गया था। इसके पश्चात शुक्रवार को यह छताल डबरा वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 133,132,131 तथा 80 में विचरण करता रहा। इसके चलते सुकुलबाय, नांद बारू, केशलडीह को अलर्ट किया गया था।
हफ्ते भर पहले खेत में नुकसान पहुंचाया था
इन दिनों जिले भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। सोसायटी तथा संग्रहण केंद्रों में बड़े पैमाने पर धान डंप है। किसानों के ब्यारे, खलिहान में भी धान रखा हुआ है। धान की वजह से हाथी आबादी इलाके में विचरण कर रहा है। सप्ताह भर पूर्व ही इस हाथी ने कुछ किसानों के खेत में नुकसान पहुंचाया था।
बताना जरूरी है कि तुमगांव में साल 2023 में घर के सामने बैल को हाथी ने सूंड से पटककर मार डाला, एक ग्रामीण को हाथी ने मारा था।