महासमुन्द
महासमुंद, 29 दिसंबर। इन दिनों खेतों में पराली जलाने का काम जोरों पर है। किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई मिंजाई कराने के बाद बचे हुए पराली (पैरा) खेत में जला रहे हैं। विभागीय अधिकारी किसानों से लगातार अपील करते हैं कि पराली खेतों में न जलाएं। लेकिन किसानों को नहीं मालूम कि इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और उनके खेतों की मिट्टी पठल रही है। पठलने का मतलब पत्थरों में तब्दील होना नहीं होता बल्कि उसकी उर्वरक क्षमता खत्म होना होता है।
वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत कहते हैं कि जल गई मिट्टी में पानी नहीं सोंखता, इसलिए वे जंगल के आसपास रहनेवालों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील करते हैं। वे कहते हैं कि जल चुकी मिट्टी उर्वरा नहीं रह जाती। उस मिट्टी में पौधे नहीं उगते और वह पानी भी नहीं सोंखती। अब पंकज राजपूत किसानों से अपील करते हैं कि खेतों में पराली मत जलाएं। इससे आपके खेत की मिट्टी उपजाऊ नहीं रह जाएगी।