महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27दिसंबर। अवर सचिव छग शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो. करूणा दुबे के मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुविन्दर सिंह चावला राज्य सचिव सिख समाज, प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे, कला संकाय प्रमुख डॉ रीता पांडेय, विज्ञान संकाय प्रमुख डॉ ई पी चेलक, प्रो.् अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे ने अपने उद्बोधन में वीर सपूतों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फ तेह सिंह को सादर नमन करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम वीर बाल दिवस सभी छात्र. छात्राओं के लिए प्रेरणादायी रहे और जीवन में पथ प्रदर्शन का कार्य करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरविन्दर सिंह चावला ने वीर बालकों के शहादत से अवगत कराते हुए बताया कि माता गुजरी बाई और दोनों बालकों को जब बंदी बनाया गया तब उन्हें मुगलों ने इस्लाम कबूलवाने के लिए बहुत प्रताडि़त किया गया लेकिन दोनों बालकों ने मृत्य स्वीकार कर लिया लेकिन इस्लाम कबूल नहीं किया। अपने मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए वीर बाल सपूत दीवार में चुन जाना स्वीकार किया। डॉ. रीता पांडेय ने इतिहास में हुए मुगलों, औरंगजेब एवं सिक्ख युद्ध के घटना पर प्रकाश डालते हुए उस समय के इतिहास को बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए विभिन्न यातनाओं को सहकर अपने धर्म को निभाया है, वह बहुत ही स्मरणीय है। साथ ही शासन के आदेशानुसार वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यार्थी लोकेश सेन एमएससी वनस्पति विज्ञान, योशिका ठाकुर एम ए हिंदी, मनोज देवांगन बीसीए अंतिम वर्ष, शीतल देवांगन बीकॉम अंतिम वर्ष, डीगेश महिलांग बीएससी द्वितीय वर्ष, जागृति दीवान बीएससी द्वितीय वर्ष, ऋतु साहू बीएससी प्रथम सेमेस्टर, तुषार सिन्हा बीएससी प्रथम सेमेस्टर, दीपिका दीवान बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने वीर बाल दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति, डॉ. नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ. आर के अग्रवाल वरिष्ठ प्राध्यापक अर्थशास्त्र, डॉ. अजय कुमार देवांगन विभागाध्यक्ष कंप्यूटर, डॉ. दिलीप बढ़ई विभागाध्यक्ष भूगोल, डॉ. जगदीश सत्यम सहायक प्राध्यापक, डॉ. जीवन चंद्राकर, मुकेश साहू कार्यालय प्रमुख, जनभागीदारी व्याख्याता प्रकाशमणि साहू, कल्याणी साहू, रोहित ढीमर, रासेयो स्वयंसेवक, महाविद्यालय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
संचालन डॉ. सीमारानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिंदी ने तथा आभार व्यक्त राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया।