महासमुन्द
महासमुंद, 28 दिसंबर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज एकाएक मौसम बदला और तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। आज सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते सप्ताह भर से पड़ रही ठंड से लोगों ने राहत की सांसें ली है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 28 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावनायें जताई है। इससे अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके लिये विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में मौसम ठंड का मौसम रिर्टन हो सकता हैं और ठंड के दिनों में लोगों को बारिश का मजा भी मिल सकता है।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षों की वजह से 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद है। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ मौसम विभाग ने महासमुंद जिले में बारिश की संभावना जताई है।