महासमुन्द

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
28-Dec-2024 2:53 PM
डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 दिसंबर। शुक्रवार को पालिका कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष  राशि त्रिभुवन महिलांग समेत पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

इस कार्यक्रम में मनीष शर्मा, रिंकू चंद्राकर, बबलू हरपाल, पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, पार्षद अमन चंद्राकर,इंजीनियर दिलीप कश्यप, करण यादव, दिलीप चंद्राकर, सीताराम चेलक, नरेश ध्रुव, नीतू प्रधान, नौशाद बख्स, रिक्की महंती, लता कैलाश चंद्राकर, युवराज साहू, टोमन कागजी, कौशिक राठौर समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट