महासमुन्द

तुषार ने प्रथम प्रयास में ही पास की सीए की परीक्षा
28-Dec-2024 3:52 PM
तुषार ने प्रथम प्रयास में ही पास की सीए की परीक्षा

महासमुंद, 28 दिसंबर। शहर के होनहार छात्र तुषार लुनिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर शहर को गौरवान्वित किया है। कल जब चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट आया। जिसमें उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की तो तुषार के घर पर खुशियां मनने लगी। 

तुषार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा द होली फेथ स्कूल से प्रारंभी की और आगे की पढ़ाई भिलाई तथा हैदराबाद से की। तुषार स्व.शांतिलाल लुनिया के पौत्र एवं मनोज लुनिया के छोटे पुत्र तथा पार्षद महेंद्र जैन, योगेश जैन, रविंद्र जैन के भतीजे हैं। इस कामयाबी का श्रेय तुषार ने अपने शिक्षकों तथा अपनी दादी कमला बाई जैन, माता-पिता एवं परिजनों को दिया है।


अन्य पोस्ट