आरोपियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने थाना घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 दिसंबर। प्राथमिक शाला गोंगल में बलात प्रवेश कर शिक्षक से मारपीट मामले को लेकर आरोपियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर कल सर्व आदिवासी समाज ने पटेवा थाने का घेराव कर दिया। रैली निकालकर थाने पहुंचे ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों थाना परिसर में ही थे।
दरअसल गत दिनों आरोपी खगेश पटेल व सुमीत गिलहरे ने स्कूल के भीतर से कॉलर खींच कर शिक्षक से मारपीट की तथा जाने से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पटेवा थाने में लिखित रूप से शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव ने 21 दिसम्बर को थाने में की थी। उसके 9 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी पटेवा पुलिस द्वारा नहीं की गई।
सर्व आदिवासी समाज ने थाने जाकर 25 दिसंबर को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आवेदन दिया और आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने पर उग्र आंदोलन कर थाने का घेराव करने चेतावनी दी थी। उसके बाद भी अभी -तक पटेवा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिसके चलते सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने मिलकर कल थाने का घेराव कर दिया ।
पुलिस प्रशासन से नाराज व आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकाल थाना परिसर पहुंचा पटेवा थाने में ही धरने पर धरने पर बैठ गये।
सर्व आदिवासी समाज के पदधिकारी और पुलिस प्रशासन के बीच घंटों बातचीत करने के उपरांत पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 7 दिन का समय मांगा। अत: सर्व आदिवासी समाज के पदधिकारियों ने 7 दिन का समय दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने व एसपी कार्यालय का का घेराव करने की चेतावनी देते घेराव आंदोलन का समापन किया।
घेराव के दौरान थानसिंग दीवान (जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ.ग.), मोहित ध्रुव ( प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ.ग.) मनराखन ध्रुव जिला अध्यक्ष ध्रुव गोंड़ समाज महासमुंद, खिलावन ध्रुव सर्व आदिवासी, पवन ध्रुव अध्यक्ष बड़े बार, खिलावन ध्रुव, जहर सिंह ध्रुव, ललित ध्रुव, हीराराम ध्रुव, राजेंद्र गंगवंशी, वीरेंद्र ध्रुव, राजकुमार ध्रुव, ओंकार, टुकेश्वर मंडावी, केशवराम नेताम, राजकुमार मरई, मोहन सिंग, बरसाती ध्रुव, योगेश ठाकुर, लेखराम, भूमिका ध्रुव, श्रद्धा ध्रुव, सरोज ध्रुव, सावित्री नेलाम के साथ सर्व आदिवासी समाज गोलू रावल, योगेश ठाकुर, रुप कुमारी ध्रुव, राजकुमार नेताम, राज अध्यक्ष शिवकुमार सोरी, ईश्वर ध्रुव, शिवचरण ध्रुव, संतराम दीवान, रमन सिंह ठाकुर, सत्यवान ध्रुव आदि उपस्थित थे।