महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने सुनी शिव महापुराण कथा
01-Jan-2025 3:06 PM
नपाध्यक्ष ने सुनी शिव महापुराण कथा

महासमुंद,1 जनवरी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन मंगलवार को दूसरे दिन शहर के नयापारा क्षेत्र के वार्ड 7, 8 और 9 में चल रहे शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने व्यास पीठ में विराजित भगवान की पूजा अर्चना की और कथावाचक महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को आयोजन के लिए बधाई दी और कथा श्रवण के लिए पहुंचे भक्तजनों को कथा श्रवण कर उसका अनुशरण के अपील की।


अन्य पोस्ट