महासमुन्द

प्रदूषण रोकने व जागरूक करने निकाली साइकिल रैली
31-Dec-2024 2:32 PM
प्रदूषण  रोकने व जागरूक करने निकाली साइकिल रैली

महासमुंद,31दिसंबर। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देश अनुसार खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा फिट इंडिया रविवार को साईकिल कैंपेन का आयोजन किया गया। जिसमें खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के खिलाडिय़ों ने देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए साईकिल रैली निकाली। 
 


अन्य पोस्ट