महासमुन्द

ओवरटेक के फेर में बाइक सवार ट्रक में जा घुसा, मौत
01-Jan-2025 3:03 PM
ओवरटेक के फेर में बाइक सवार ट्रक में जा घुसा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। महासमुंद जिला मुख्यलाय से महज 7 किलोमीटर दूर बेलसोंडा रेल्वे क्रॉसिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर कल एक बाइक सवार ट्रक में जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 घटना 31 दिसंबर को प्रात: 11.40 बजे के आसपास की बताई जा रही। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस हादसे के बाद सडक़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे को देखने के लिए आसपास के लोग तथा राहगिरों की भीड़ जुटने की वजह से बेलसोंडा मार्ग आधे घंटे तक जाम हो गया। घटना के 20 मिनट पर बाद मौके पर पुलिस जवान पहुंचे। जिन्होंने नियंत्रण अपनी हाथों में लिया तथा शव को पीएम के लिए भिजवाया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम कोसमखुंटा फिंगेश्वर निवासी युसूफ  खान कल महासमुंद के रास्ते अपनी अपाचे वाहन में सवार होकर  तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए रायपुर जा रहा था। सिर में हेलमेट भी लगा रखा था। इस दौरान वह बेलसोंडा रेल्वे क्रॉसिंग के 100 मीटर दूर एक ट्रक को ओवर टेक कर रहा था। ओवरटेक के फेर में युसूफ  खान अपनी वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक में जा घुसा। उसका सिर ट्रक के पिछले पहिये में आ गया। जिससे सिर पर गंभीर चोटें लगने तथा अत्यधिक मात्रा में रक्तस्त्राव होने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


अन्य पोस्ट