महासमुन्द

सीईओ के आदेश पर रोक लगाने हाईकोर्ट पहुंची ग्राम सचिव
31-Dec-2024 2:31 PM
सीईओ के आदेश पर रोक लगाने हाईकोर्ट पहुंची ग्राम सचिव

सरपंच के हस्ताक्षर से साढ़े चार लाख का आहरण का आरोप

सरपंच ने कहा कि सचिव उसे अभिलेख में फं सवा सकती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,31 दिसंबर।
जिला पंचायत महासमुंद के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आरोपित सचिवों को विभागीय संरक्षण देने का शिकायतें थम नहीं रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि  सीईओ जिपं की वजह से सरपंच व सचिव बीच में विवाद बढ़ गई है। अधिकारी ही  जानबूझकर पंचायत विभाग की किरकिरी करवाने में आमदा है। ऐसा ही मामला लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत का प्रकाश में आया है।

मालूम हो कि लक्ष्मीपुर पंचायत के सरंपच कुमारी भोई ने कलेक्टर महासमुंद को 23 दिसम्बर 2024 को लिखित शिकायत की है। शिकायत पत्र के अनुसार तात्कालीन सचिव कुन्ती आवड़े द्वारा पंचायत खाते से बगैर प्रस्ताव एवं बगैर सरपंच के हस्ताक्षर लगभग साढ़े चार लाख  रुपए आहरण करने व उक्त राशि को गबन का आरोप लगाई है। तात्कालीन सचिव के द्वारा डी एस सी बनवाकर अभी भी रखा गया है। इस प्रकरण  में जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। 

यहां बताना जरूरी है कि लक्ष्मीपुर सरपंच कुमारी भोई ने 27 जून 2024 एवं 08 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री जनदर्शन रायपुर में पहुंच  कर अपनी दु:खद व्यथा को बतलाई है। सरपंच के बताए अनुसार वह आदिवासी महिला है। अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। जिसका अनुचित लाभ तत्कालीन सचिव ने उठाया है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि सचिव उसे अभिलेख में फं सवा सकती है। इस शिकायत में भी जांच नहीं कराई गई है। 

गौरतलब है कि पूर्व सचिव कुन्ती आवड़े ने ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर से स्थानांतरण के दौरान सचिव मुरलीधर साव को सम्पूर्ण अभिलेख रिकार्ड नहीं सौंपा है। इसकी सूचना सचिव मुरली ने सीईओ जपं पिथौरा को दिया है। लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। मामले की जानकारी सीईओ जिपं महासमुंद को दिये है। लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। बल्कि ग्राम पंचायत भतकुंदा से वापस लक्ष्मीपुर पंचायत के लिए कुन्ती आवड़े का स्थानातंरण आदेश जारी कर दिया। मूल विवाद का जड़ यह आदेश है। 

सरपंच एवं सचिव का विवाद बढ़ता देख सच्चिदानंद आलोक सीईओ जिपं ने सचिव कुन्ती आवडे को लक्ष्मीपुर पंचायत से हटाने का आदेश कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर सचिव कुन्ती इस आदेश को रोक लगवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई है। अब मामला पेचिदा हो गया है। 
 


अन्य पोस्ट