महासमुन्द
कई रंगों में खिली सेवंती, डहलिया भी खूबसूरती बिखेर रही
01-Jan-2025 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जनवरी। महासमुंद के खेतों में आजकल गुलदाउदी बनाम सेवंती कई रंगों में बेतहाशा खिली हुई है। पाली हाउस के बीच-बीच में नीदरलैंड का गुलाब चटख लाल रंग में खिला हुआ है। कहीं-कहीं पर देशी कत्थई गेेंदा और पीला रंग बड़ा गेंदा पाली हाउस की शोभा बढ़ा रहा है। यहां छत्तीसगढ़ की चंदैनी गोंदा भी अपनी मनमोहक रूप-रंग में खिली हुई है। यह तस्वीर महासमुंद के पिरदा वाले रास्ते में सडक़ किनारे पाली हाउस की है। कहीं-कहीं पर क्यारियों के बीच-बीच में कत्थे-पीले-सफेद रंग की डहलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे