महासमुन्द

नववर्ष पर काव्य गोष्ठी
31-Dec-2024 2:33 PM
नववर्ष पर काव्य गोष्ठी

महासमुंद,31दिसंबर। नववर्ष के स्वागत में नगर की साहित्य समिति आस्था के संयोजन में कल 1 को त्रिमूर्ति कालोनी स्थित जीवन सदन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। अपरान्ह 3 बजे प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्कार आनंद तिवारी पौराणिक करेंगे।

गोष्ठी के  पूर्व, महिला-विमर्श, कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच-पहल का गठन किया जायेगा। समिति द्वारा इस अवसर पर साहित्यिकजनों से उपस्थिति  प्रदान करने का आग्रह किया गया है। यह जानकारी समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।


अन्य पोस्ट