खंडहर में दुबका रहा शावक, ग्रामीणों ने दिन भर की पहरेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मार्च। जिले के बाम्हनडीह गांव में मां से बिछड़ा शावक दिन भर एक खंडहर में दुबका रहा। ग्रामीणों ने उस पर दिन भर नजर रखी। जैसे ही शाम ढली, जंगल की झाडिय़ों में हलचल बढ़ी और फिर ग्रामीणों ने देखा कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि भालुओं का एक बड़ा झुंड गांव की ओर बढ़ रहा है।
भालुओं के झुंड में से एक मादा भालू आगे आई और उस खंडहर की ओर बढ़ी,जहां सुबह का भूला-भटका नन्हा शावक चुपचाप बैठा था। जैसे ही उसकी नजऱ शावक पर पड़ी, उसने बिना देर किए उसे अपने मुंह में उठा लिया। बाकी भालूओं ने भी जल्दबाज़ी नहीं की। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए घना अंधेरा होने का इंतजार किया।
अंधेरा ज्यादा हुआ तो मां भालू ने बच्चे को अपनी पीठ पर बिठाकर धीरे-धीरे पाटमेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढऩा शुरू किया। उसके पीछे-पीछे भालुओं का कुनबा चल रहा था। ग्रामीण बताते हैं कि लौटते वक्त मां भालू ने एक बार पीछे मुडक़र गांव वालों की तरफ देखा भी।
मालूम हो कि जिले के बागबाहरा स्थित घने जंगलों में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन दिनों जंगली सुअर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तेंदुए गांव के पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। यह जंगल के एक नन्हें मेहमान की है। जो अपनी मां से बिछडक़र गांव में रुक गया और फिर एक अद्धत नजारा सामने आया। जिसने साबित कर दिया कि ममता केवल इंसानों की ही नहीं होती। बल्कि जानवरों की दुनिया में भी उतनी ही गहरी होती है।
गुरुवार की सुबह बाम्हनडीह गांव में उस वक्त हलचल मच गई जब बहुत सारे कुत्तों ने एक साथ भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज़ सुनकर कौशलेश तिवारी नामक ग्रामीण खंडहर की ओर बढ़े। उन्होंने वहां एक नन्हें से शावक को देखा। वह काफी डरा सहमा था। पहले तो कौशलेश को लगा कि यह किसी कुत्ते का बच्चा है। दया के भाव से उन्होंने उसे उठा लिया। घर ले जाकर उसे दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन जब गांव के बुजुर्गों ने उसे ध्यान से देखा, तो वे चौंक गए। बुजुर्गों ने कहा कि यह कोई साधारण जानवर नहीं, बल्कि भालू का बच्चा है। ग्रामीणों की सलाह पर कौशलेस तिवारी ने शावक को उसी खंडहर में वापस छोड़ दिया, जहां से उसे उठा लाया था। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
वन विभाग के अधिकारियों ने कौशलेश को कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी। ताकि शावक की मां उसे वापस ले जा सके। अत: कौशलेश के साथ ग्रामीण ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की नजर पूरे दिन उस खंडहर पर टिकी रही। खंडहर में शाम होते ही एक अप्रत्याशित घटना घटी।
जैसे ही शाम ढली, जंगल की झाडिय़ों में हलचल बढ़ी और फिर ग्रामीणों ने देखा कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि भालुओं का एक बड़ा झुंड गांव की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में भालू नहीं देखे थेे। लोग सांस रोके इस दृश्य को देख रहे थे। सभी को डर भी था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा विस्मय था।
भालुओं के झुंड में एक एक मादा भालू आगे आई। उसकी चाल में एक बेचैनी थी। वह उस खंडहर की ओर बढ़ी,जहां सुबह का भूला-भटका नन्हा शावक चुपचाप बैठा था। जैसे ही उसकी नजऱ शावक पर पड़ी, उसने बिना देर किए उसे अपने मुंह में उठा लिया। बाकी भालूओं ने भी जल्दबाज़ी नहीं की।
उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए घना अंधेरा होने का इंतजार किया। शायद किसी भी खतरे से बचने के लिए उन्होंने समूह में आकर अपने बच्चे को सुरक्षित वापस ले जाने की योजना बनाई होगी। अंघेरा ज्यादा हुआ तो मां भालू ने बच्चे को अपनी पीठ पर बिठाकर धीरे-धीरे पाटमेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढऩा शुरू किया। उसके पीछे-पीछे भालुओं का कुनबा चल रहा था।