महासमुन्द
नवरात्र शुरु, देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित
30-Mar-2025 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मार्च। जिले के बागबाहरा घुंचापाली स्थित चंडी मंदिर में आज सुबह से अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गई है। महासमुंद स्थित महामाया मंदिर और खल्लारी स्थित खल्लारी मंदिर में ज्योति कलश स्थापित हैं। इन मंदिरों में ज्योति कलशों की संख्या की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है लेकिन हजारों की तादात में यहां ज्योति जल रही हैं।
30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ बासंती नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। चेट्रीचंड्र, ईद और नवरात्र एक साथ होने की वजह से लोगों में उत्साह है।
हिन्दू नववर्ष को लेकर पूरे महासमुंद शहर को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। तमाम देवी मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंदिरों में अखंड ज्योत प्रज्जवलित करने के साथ-साथ श्रद्धालु 9 दिनों का उपवास रखेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे