महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 मार्च। कल 27 मार्च को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की इस सत्र की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। साथ में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, अनुभागीय अधिकारी के रूप में हरिशंकर पैकरा, जनभागीदारी समिति की सचिव एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.डा. अनुसूया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते में उपस्थित सदस्यों को पुष्प पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया।
स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय की प्राचार्य अनुसूया अग्रवाल ने समिति के समक्ष रखा।
पश्चात जन भागीदारी समिति प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विधायक श्री सिन्हा ने महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि चिन्हांकन करने का आश्वासन दिया। बैठक में महाविद्यालय को 10 पंखे, 05 आलमारी, आरो प्यूरीफायर एवं बॉयोमैट्रीक मशीन देने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। बैठक का संचालन निलेश कुमार तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन प्राध्यापक तरुण कुमार बंदे ने किया।