महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद कांग्रेस भवन के समक्ष सीबीआई का पुतला दहन करके महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं के निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर समस्त जिला मुख्यालय में केंद्र, राज्य व भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि गलत तरीके से केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करते हुए कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ सिर्फ दबाव बनाने एवं परेशान करने की जो परंपरा चलाने की कोशिश की जा रही है, जिससे कांग्रेस कमेटी डरने वाली नहीं है।
कांग्रेसियों का कहना है कि जब वह अंग्रेजों से नहीं डरे तो फिर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने वाले एजेंसीयो से डरने वाली पार्टी नहीं है। कांग्रेस जब तक भाजपा की सरकार और ईडी व सीबीआई परेशान करेगी तब तब कांग्रेस के कार्यकर्ता इनका भरपूर विरोध करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री, गौरव चंद्राकर महामंत्री, सचिन गायकवाड़, तुलसी साहू, नितेंद्र बैनर्जी, सचिन गायकवाड़, मो. शकील खान, सुनील चंद्राकर, लीलू साहू, दिनेश दुबे, कातिका पैकरा, देवेश शर्मा, हर्षित चंद्राकर, अजय थवाईत, सन्नी महानंद,राजू बुंदेला, डा. एजाज नकवी, टोमन सिंह कागजी, रवि साहू, बसंत चंद्राकरए तुलसी देवदासए भानु सोनी आदि उपस्थित थे।