महासमुन्द
महासमुंद विधायक कर रहे भगवा ध्वज वितरण
30-Mar-2025 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मार्च। श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर में भगवा ध्वज का वितरण कर रहे हैं।
शनिवार से ध्वज वितरण शुरू किया गया है। ध्वज वितरण के लिए शनिवार और रविवार का दिन निर्धारित किया गया है।
कल पहले दिन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय से ध्वज वितरण शुरू किया। प्रतिदिन की तरह जनदर्शन में आए हुए आमजनों को भगवा ध्वज प्रदान कर हिन्दू नववर्ष और श्री रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे