‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जून। नगर माहेश्वरी समाज ने आज अपना 5159 वीं उतपत्ति दिवस मनाया।
समाज के युवा अध्यक्ष रजत काबरा, सचिव किसन काबरा ने बताया की एक दिन पहले 22 जून को गोपाल गौशाला में सामाजिक बन्धुवों ने गौ माता को गुड़, हरा चारा खिलाया, 23 जून को राधाकृष्ण मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया,पूजा में सौरभ रिया राठी बैठे, पंडित देवेंद्र दुबे ने विधि विधान से अभिषेक पूजन करवाया,आरती के पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
शाम 5 बजे राधा कृष्ण मंदिर से सदर रोड होकर गंज रोड से सैकड़ों की संख्या में विशाल बाइक रैली भगवान महेश जी के जयकारे के साथ महिलाएं एवम पुरुषों ने भाग लिया,रैली वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंची जहां पर सालासर सुन्दरकाण्ड समिति ने दूध कोल्ड्रिंक देकर स्वागत किया।रायपुर से पर्यवेक्षक के रूप में महेश बिड़ला,अभनपुर से राहुल राठी,राजेश गांधी की उपस्थिति थी। महिलाओं ने गेम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया,7 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान महेश जी की वंदना के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान में खुशी काबरा,माधव,गगन मूंदड़ा, वरिष्ठों में गुलाबी देवी,विद्या देवी काबरा,पुष्पा दम्माणी,उर्मिला मूंदड़ा,राजू केला का सम्मान किया गया,वहीं 3 साल का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा होने पर सभा अध्यक्ष सुरेश काबरा,सचिव दिपेश काबरा का सम्मान किया गया। तथा आगामी 3 वर्षों के लिए महेश कुमार दम्माणी,सचिव सुशील सोमानी को बधाई दी गई।
पर्यवेक्षक गणों ने समाज में एकता,समाज की संख्या वृद्धि,वृछारोपण समाज के रीति रिवाज को सहेजकर रखने एवम भले ही हमारी संख्या कम ही हो पर चाहे संसद की बात हो,विधानसभा की बात हो,बड़े बड़े उद्योग,के अलावा समाज सेवा,धर्मपरायण समाज मे अग्रणीय नाम है।
इस अवसर पर सुरेश काबरा, लक्ष्मी कुमार दम्माणी,राजू काबरा,जितेंद्र, नरेश, दिनेश, दिपेश, शैलेश,कैलाश, नितिन तापडिय़ा,सुभाष केला,सुशील सोमानी, सीताराम केला,राहुल केला,ओम सारडा,नंदकिशोर राठी,अमोल मूंदड़ा, कविता दम्माणी,आशा केला,मेघा काबरा,शारदा सारडा शिल्पा मूंदड़ा, लेखा दम्माणी,किरण काबरा,भावना दम्माणी,आरती काबरा,आरती तापडिय़ा,किरण,लता, पारुल ,सरोज काबरा,आदि सामाजिक स्वजन उपस्थित थे। सभा को संबोधन सुरेश काबरा,राजू काबरा ने किया।संचालन एवम आभार दिपेश काबरा ने किया,इसके बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।