गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 24 जून। नगर की 105 वर्ष से अधिक पुरानी गोपाल गौशाला में सोमवार को गौशाला के पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा नागरिकों की एक बैठक रखी गई।जिसमें सर्वसम्मति से गिरधारी अग्रवाल को 3 वर्ष के लिए गोपाल गौशाला का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। विदित हो कि यह उनका पांचवा कार्यकाल है।
बैठक की शुरुआत में समिति के संरक्षक द्वय मनमोहन अग्रवाल एवं गोपाल यादव की सहमति व अनुमति से कार्यवाही प्रारंभ की गई। रवि शंकर साहू व संतोष माखीजा तथा उपस्थित जनों ने यह सुझाव रखा की गिरधारी अग्रवाल के नेतृत्व में गौशाला का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है और वह निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ती जा रही है उनके इस प्रस्ताव का समस्त जनों ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया और इस तरह से गिरधारी एक बार पुन: गौशाला के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें अपनी नई कार्यकारिणी बनाने की स्वतंत्रता दी और फिर गिरधारी अग्रवाल ने उपस्थित जनों के बीच में से ही अपनी नई टीम में, प्रफुल्ल दुबे जो गौशाला के मेंटेनेंस प्रभारी भी हैं, उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया। राजू काबरा सचिव,रूपेंद्र चंद्राकर सह सचिव, सुरेश काबरा कोषाध्यक्ष,आत्माराम साहू,चंदू कंसारी,कार्यालय प्रभारी बनाए गए 11 सदस्यों की नई कार्यकारिणी भी बनाई गई है।
जिसमें प्रमुख रूप से अशोक गंगवाल,रमेश पहाडिय़ा,पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्री,संतोष माखीजा,पूर्व पटवारी रवि शंकर साहू,डॉक्टर टीकम वर्मा,वीरू नागवानी,डॉ राजेंद्र गदिया,मोहन गोविंद अग्रवाल एवं मुन्ना यादव,ललित गंडेचा, सामान्य सदस्य में डॉ टी एन रमेश,नंदकिशोर राठी,मनहरण शर्मा,सनत चौधरी,गोविंद राजपाल, मुन्ना सेन,सुरेश साहू,रवि साहू, कोमल साहू एवं धरम साहू,ललित पांडे,विशेष आमंत्रित सदस्य में राजकुमार कंसारी के अलावा महिला प्रतिनिधि ओमकुमारी संजय साहू,योगिता सिन्हाअन्नपूर्णा देवांगन साधना सौरज को बनाया गया।
गौ सेवक के रूप में युवेंद्र यादव,प्रतीक शर्मा,आदित्य जैन एवं बादल देवांगन,सरंक्षक गोपाल यादव, प्रफुल्ल दुबे ने कहा की नगर की सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को भी गौशाला में स्वेच्छा पूर्वक अपनी सेवाएं देने एवं श्रमदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए गौशाला में एनसी,एनएस एस,महिला स्व सहायता समूह, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं यहां आकर सेवा भाव से जुड़ेगी तो गौशाला की उत्तरोत्तरप्रगति प्रगति होगी।अंत में सचिव राजू काबरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।