गरियाबंद

बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक
24-Jun-2026 3:25 PM
बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक

गरियाबंद, 24 जून। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर बी.एस. उइके ने बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर सभी विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा इंतजाम, राहत शिविर, खाद्यान्न भंडारण तथा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने जलप्रपातों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी सूचना बोर्ड लगाने और आवश्यक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा।

जिले में 24 घंटे सक्रिय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है। अत्यधिक जलभराव या बाढ़ की स्थिति की सूचना नागरिक फोन नंबर 07706-241288 पर दे सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आपदा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट