गरियाबंद
कोड़ोंहरदी के जंगल में सड़ी-गली लाश मिली
22-Jun-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 22 जून। जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-130सी के किनारे कोड़ोहरदी स्थित सागौन प्लांट के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिसके कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे