गरियाबंद

तोरला स्कूल में मना योग दिवस
23-Jun-2026 3:57 PM
तोरला स्कूल में मना योग दिवस

नवापारा-राजिम, 23 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शा.प्राथ.शाला ग्राम तोरला में बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया तथा योगाभ्यास को प्रतिदिन जीवन में लाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ प्रात: मुख्य अतिथि भाजपा नेता बलराम साहू, प्रकाश साहू,विनोद साहू,श्रीमती उत्तरा साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिकों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। योग प्रशिक्षक ममता गायकवाड़,बसंत कुमार साहू एवं  बी.जोशी ने योग के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए योग के महत्व के बारे में बताया तथा बलराम साहू ने भी बच्चो को योग और उनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रकार अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट