गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 23 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर के गुलाब गार्डन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
नपा.अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू एवं नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के मुख्य आतिथ्य में योगाचार्य डॉ. रमेश सोसायटी के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उपस्थित जन समूह ने अलोम-विलोम, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, वज्रासन, वृक्षासन, कपालभाति योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में विशेष रूप से नगरपालिका की मणि कंचन एवं स्वक्षता दीदीयों ने भाग लिया।
उन्होंने विश्व योग दिवस की नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत एवं जीवन को नई दिशा देने का सबसे सरल उपाय है। योग मनुष्य को स्वस्थ जीवन एवं आत्मविश्वास प्रदान करता है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने 21 जून को योग दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से सहमति मिली है। केवल भारत ही नहीं वरन विश्व के 177 देशों में 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाता है। नगरपालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि योग से स्वस्थ शारीरिक काया, मानसिक शांति एवं एकाग्रता मिलती है।
स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। योगाभ्यास में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष दयालुराम गाड़ा,पार्षद नममू नारायण ध्रुव, रामरतन निषाद, मायाराम साहू,परदेशी राम साहू,मुकुन्द मेश्राम,धीरज साहू, गोपाल साहू,मुकेश निषाद,इंद्रजीत ठाकुर,प्रदीप शर्मा,शिव शर्मा,मंगल सेन, स्वक्षता दीदीया,नगर पालिका टीम मौजूद रहे।