गरियाबंद

गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में योगाभ्यास
22-Jun-2026 8:32 PM
गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 जून। गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री वंदना के साथ योग दिवस का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर मिशन के पूर्व महिला ट्रस्टी कमल कस्तूरी साहू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, कॉलोनियों, पार्कों या सामुदायिक स्थलों में योग व प्राणायाम करके न केवल स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का मार्ग है। योग से हम आंतरिक ऊर्जा, धैर्य, संयम और एकाग्रता प्राप्त करते हैं। क्रोध, तनाव और अशांति जैसे मानसिक विकारों पर नियंत्रण मिलता है। मानिकपन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया में सम्मानित हो रही है।

आज के समय में जब भागदौड़ और मानसिक दबाव जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, योग ही ऐसा माध्यम है जो बिना किसी खर्च के हमें निरोग और संतुलित जीवन प्रदान करता है। एस आर सोन ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले जो ज्ञान हमें सौंपा,वह आज के युग में और भी अधिक उपयोगी बन गया है। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान मंच ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है।

इस योग दिवस पर सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि हम एक स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक समाज की ओर अग्रसर हो सकें.कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रात:काल एकत्रित होकर सामूहिक रूप से योगासन किए।योग प्रशिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी,कपालभाति जैसे प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया, जो मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए अत्यंत लाभकारी होते है उपस्थित साधकों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सभी ने संकल्प लिए। गायत्री परिवार की भागीदारी शांतिकुंज हरिद्वार की विचारधारा से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शांतिपाठ के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।


अन्य पोस्ट