गरियाबंद

पौधरोपण कर मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
24-Jun-2026 3:23 PM
पौधरोपण कर मुखर्जी  को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 जून। भाजपा नेता एवं सरपंच नेहरू लाल साहू ने फलदार पेड़ का पौधों रोपण कर अखंड भारत के स्वपन दृष्टा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा आज कश्मीर में जो शांति, सौहार्द और देश के गौरवशाली तिरंगा लहरा रहा है वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का देन है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का प्रत्येक क्षण अनुकरणीय है। उनके त्याग और बलिदान को विश्व कालांतर तक याद रखेगा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद जी के सपनों को साकार करने का काम किया है । नेहरू लाल साहू ने कहा वह स्लोगन आज भी जब कान में गुंजित होता है तो हृदय व्याकुल हो उठाता है जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है इन पंक्तियों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग और बलिदान की गाथा छिपा हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा नेता एवं सरपंच नेहरू लाल साहू, बृजेश पांडे, कोमल पांडे,लक्ष्मण सिंह ध्रुव,राजेश तारक,तेजराम साहू, चैतराम सपहा,सनातन दास मानिकपुरी रेवा विश्वकर्मा।


अन्य पोस्ट