‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 2 अप्रैल। गरियाबंद में रामनवमीं का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रामनवमीं पर्व के अवसर पर नगर में शुक्रवार को भगवान श्रीरामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा नगर राममय हो गया था। वहीं इसके पूर्व गुरुवार को रामनवमीं पर्व पर सिविल लाइन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह से ही रामभक्त लगातार दर्शन पूजन को पहुंच रहे थे।
गरियाबंद नगर में रामनवमीं पर्व को लेकर हिंदू रक्षा मंच के तत्वाधान में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई, जो कि तिरंगा चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों से भ्रमण करते हुए देर रात पुन: श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची, जिसके बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र जी की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र था। इसके साथ ही आकर्षक झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा में अखाड़ा दल द्वारा विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया गया। डीजे-धूमाल के साथ निकली श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा में बच्चे, युवाओं सहित महिला–पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए थे।
शोभायात्रा में रामभक्तों की उमड़ी भीड़ देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा में रामभक्त हाथों में भगवाध्वज लेकर भक्तिमय गानों के साथ नाचते-झूमते नजर आ रहे थे। नगर के मुख्य तिंरगा चौक में धार्मिक मंच बनाए गए थे, जिसमें शुक्रवार की दोपहर से ही भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी जा रही थी, जिससे कि नगर का पूरा वातावरण भगवा मय के साथ राम भक्तिमय हो गया था। श्रीराम जी के जयकारों से अंचल गुंजायमान था। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा चाक-चौबंध व्यवस्था की गई थी। नगर के विभिन्न चौंक-चौराहों सहित जगह–जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।
हिंदू रक्षा मंच संचालन मंडल में सदस्य- मनोज खरे, विनय दासवानी, परस देवांगन, रिखी यादव, प्रकाश चंद रोहरा, ललित पारख, तामेश्वर सोनी, रिकी गुप्ता, हरीश भाई ठक्कर, अजय दासवानी, गौरव पटेल, राहुल राजपूत, पंकज सिन्हा, जीवन सिन्हा, संदीप, रितिक सिन्हा, प्रकास निर्मलकर, पुष्पक देवांगन, छगन यादव, राजू तिवारी, नवीन सिन्हा, विकास राजपूत, अकाश तिवारी, खीर सिंग यादव, बाबा सोनी, सोनू सहनी, मुरली सिन्हा, विकास पारख, संजू सोनी, संजय सिन्हा, गैन्द लाल सिन्हा, टीकम मांडले, तेजस्वी धुर्व, भानु कूटारे, जितेंद्र यादव, आदित्य साहू, हेमंत सिन्हा, मुकेश सोनी, प्रहलाद यादव, पीयूष सिन्हा, अंकित सिन्हा, छायांक सिन्हा, सानु, प्रशांत राठौर, डालेन्द्र चौहान, अर्जुन विश्वकर्मा, आदर्श बागे, राजा कवर, कमलेश यादव, शुभम् यादव, आयुष पांडे, विकास पांडे, दीपक सोनी का सराहनीय योगदान रहा।