गरियाबंद

भाजपा का सदस्य बनकर विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करें-किशोर देवांगन
14-Sep-2024 3:45 PM
भाजपा का सदस्य बनकर विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करें-किशोर देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 सितंबर। भाजपा के सदस्यता अभियान के मद्देनजर युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन अभनपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान देवांगन ग्रामवासियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहित हितैषी कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की अपील कर रहे हैं। इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी मिस कॉल नंबर की जानकारी भी देवांगन लोगों को दे रहे हैं।

श्री देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व गुरु बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के नागरिकों का जीवन स्तर काफी सुधरा है। लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली विभिन्न आर्थिक सहयोग राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रही है। देश के विकास की सबसे बड़ी बाधक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का अगला लक्ष्य हमारे देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाना है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश की साय सरकार द्वारा भी प्रदेशवासियों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का अधिकतम प्रयास करते हुए विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया जा रहा है। मोदी और साय के डबल इंजन सरकार का एक ही लक्ष्य है प्रदेश और देशवासियों का अधिकतम विकास किया जा सके। श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी है। इस बार भाजपा ने 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आम लोगों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर व विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट