गरियाबंद

राज्य स्तर शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में 5 खिलाडिय़ों का चयन
18-Sep-2024 3:18 PM
राज्य स्तर शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में 5 खिलाडिय़ों का चयन

गुरुवार से रायगढ़ में शुरू होगी 5 दिवसीय स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 18 सितंबर।
गुरुवार 19 सितंबर से 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित होने वाले 24वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए गरियाबंद गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के पांच खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ये खिलाड़ी रायपुर जोन की टीम से खेलेंगे। बुधवार को ये सभी खिलाड़ी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। कोच संजू साहू ने बताया कि गरियाबंद से 5 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है, इसमें दिलेश ठाकुर, हर्षित वर्मा, डॉली साहू, पारुल पांडे, रंभा रामटेके सम्मिलित है। ये सभी 19 वर्ष आयु समूह में है। 

उन्होंने बताया की प्रतियोगता में छत्तीसगढ़ को पांच जोन में बांटा गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा। पांच जोन के बीच रोमांचक ओर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। गरियाबंद पांच खिलाडिय़ों के चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एस के सारस्वत, जिला क्रीड़ा अधिकारी उत्तर नेताम, बीईओ आरपी दास, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, संदीप सरकार, विजय सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, ऋतिक सिन्हा, मनोज खरे, विनय दासवानी, प्रकाश रोहरा, अजय दासवानी, विजय कश्यप, ऐश्वर्य याद, अख्तर खान, महेंद्र यादव, होरी यादव, रमेश यादव,जीतू सेन,आकाश तिवारी, सेजेस प्राचार्य दीपक बुद्ध, एंजल्स एंग्लो स्कूल प्रचार स्टीफम बर्न, ने बधाई दी है। 


अन्य पोस्ट