डोंगरगढ़ पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मई। अम्मान जॉर्डन में 9वी एशियाई जुजीत्सु चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल की ओर से डोंगरगढ़ नगर की राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम वजन समूह में तीन इवेंट नवाजा, फाईटिंग सिस्टम, मिक्स डूओ फाइटिंग में भाग लेते क्रमश: वियतनाम जार्डन कजाखस्तिान थाईलैंड से फाइट करते कांस्य पदक प्राप्त किया। फाइटिंग सिस्टम में राणा वसुंधरा सिंह को एशिया में चौथी रैंक प्राप्त हुई है।
विजय पदक हासिल कर भारतीय दल दुबई से नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली स्थित एयरपोर्ट में भारतीय दल का स्वागत हुआ। इसके उपरांत छत्तीसगढ़ से गए दोनों खिलाड़ी राणा वसुंधरा सिंह एवं जतिन राहुल दिल्ली से रायपुर आगमन रायपुर एयरपोर्ट पर रायपुर जिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ रायपुर एयरपोर्ट से पिता व कोच राणा अजय सिंह अपनी बेटी से मिलने रायपुर एयरपोर्ट से सडक़ मार्ग द्वारा डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां मां बम्लेश्वरी देवी का दर्शन किया।
यहां ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, छग भाजपा के महामंत्री रामजी भारती, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, राजनांदगांव जिला खेल के अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित जैन, मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लगातार गाजे-बाजे के साथ वसुंधरा सबसे पहले मां बम्लेश्वरी देवी का आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात ट्रस्ट समिति द्वारा व डोंगरगढ़ भाजपा परिवार व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा डोंगरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन करने वाली विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया गया। जिसमें विनीत यादव, अचला ठाकुर, श्याम तिवारी, विकास कौशिक, बलविंदर भाटिया, विकास सहारे, जसप्रीत सींग, पपलू बाबूराव जनबन्धु, सुरेश शांडिल्य व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।