सामाजिक एकता, सौहार्द्र और समृद्धि बड़ा लक्ष्य- खोब्रागढ़े
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह 01 मार्च को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन राजनांदगांव में आयोजित किया गया। बौद्ध समाज के बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में भंते धम्म पाल ने सभी पदाधिकारी को शपथ दिलवाया ।
समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंग ने बताया कि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपंकर खोब्रागड़े ने पद की शपथ लेते समाज की सेवा, शिक्षा, संगठन, जागरूकता और सामाजिक उत्थान सामाजिक एकता आपसी तालमेल भाक्तृत्व भाव के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सामाजिक एकता, सौहाद्र्र और समृद्धि बड़ा लक्ष्य बताते उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते कहा कि यह केवल एक लोकतांत्रिक चुनावी परिणाम का सामाजिक जनाधार नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा दिए गए प्रेम, विश्वास, सहयोग और समर्थन के लिए वे हृदय की गहराइयों से आभारी हैं। समिति का प्रत्येक कदम समाज में शिक्षा के प्रसार, संगठन की मजबूती, जागरण और सम्मानजनक जीवन की दिशा में समर्पित रहेगा। इस अवसर पर बौद्ध समाज के अनेक वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और समाजजनों के लिए धम्मभोज की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का वातावरण नमो बुद्धाय और जय भीम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
संरक्षक माणिकचंद घोडेसवार, फाउंडर मेंबर ब्रजलाल कडवे, ईश्वरदास वाहने, सरिता बोरकर, कविता वासनिक, प्रहलाद फूले, सिद्धार्थ डोंगरे, लखनलाल गजभिये, बौद्ध कल्याण समिति अध्यक्ष दीपंकर खोब्रागढ़े, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेश्राम, उपाध्यक्ष कमलेश मेश्राम, सचिव राहुल श्यामकुंवर, कोषाध्यक्ष दिवाकर शेंडे, सह-सचिव महेन्द्र रामटेके , सह-सचिव अवनीश रामटेके, कार्यकारणी सदस्यगण अखिलेश खोब्रागढ़े, विनोद श्रीरंगे, कृष्णा मेश्राम, दीपकुमार रामटेके, बन्दिश नेमपाण्डे, भूपेन्द्र बोरकर, रितेश रंगारी, शशिकान्त गणवीर, रीता ठावरे, भारती मेश्राम, दिलीप कुमार भिमटे, सुभाष गजभिये, प्रमोद मेश्राम, सुनील बन्सोड सभी लोगों ने भंते धम्म पाल से पंचशील ग्रहण करने के पश्चात शपथ ग्रहण किया। समारोह का संचालन प्रवीण नन्हारे एवं आभार प्रदर्शन बौद्ध कल्याण समिति के सचिव राहुल शामकुंवर ने किया यह जानकारी समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे द्वारा दी गई।