धमतरी

उत्तर से आ रही ठंडी हवा, पारा 10 डिग्री पर पहुंचा
13-Dec-2024 2:10 PM
उत्तर से आ रही ठंडी हवा, पारा 10 डिग्री पर पहुंचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 13 दिसंबर। उत्तर से ठंडी हवाओं का आना जारी है। इसके प्रभाव से 2 दिन से रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर है। ठंड अधिक होने की वजह से सुबह हल्की कोहरे की भी स्थिति बन रही है। इसकी वजह से विजिबिलिटी भी 1200 से 1500 मीटर तक रही। वहीं अधिकतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब बिलासपुर में देखने को मिल रहा है। हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 88 फीसदी और शाम को 33 फीसदी रही। विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सेहत पर पढ़ रहा असर

अब अधिकांश लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर भी पढ़ रहा है। ठंड से बचने सुबह के साथ ही दोपहर और शाम को भी लोग धूप की तलाश करते नजर आए। इसकी वजह से सुबह उठने वालों के साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद ठंड कम हुई, लेकिन दिन में तापमान ज्यादा नहीं चढऩे और हवा चलने की वजह से ठंड का असर लोगों पर दिखा। दिन में स्वेटर-जैकेट निकाल रहे है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news