धमतरी

संत कबीरदास की वाणी सत्य का बोध कराती है-लेखराम
19-Feb-2026 10:12 PM
संत कबीरदास की वाणी सत्य का बोध कराती है-लेखराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 फरवरी। कबीर आश्रम ग्राम पोटियाडीह में संत त्रिलोकी साहेब के तत्वावधान मे सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू, विधायक धमतरी ओंकार साहू, पूर्व विधायक बालोद प्रीतम साहू, मनोज साहू, खिलेश्वरी किरण सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सत्संग वाचक पंत हुजूर उदित मुनि नाम साहेब एवं उसके सदस्यों द्वारा महान संत कबीर दास के मार्ग में चलकर अपना जीवन सफल बनाने के लिए भक्तजनों को प्रेरित किया। उन्होंने कबीर के दोहे के माध्यम से भक्तों को बताया कि मन बहुत चंचल है यहां वहां विचरण करता रहता है जब तक इसे परमात्मा की डोरी से नहीं बांधोगे यहां वहां विचरण करता रहेगा।

 इस कार्यक्रम में अतिथि बनकर पहुंचे पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने कहा कि कबीर दास के मार्ग में चलकर व्यक्ति अपने आप को सत्य एवं वास्तविकता का बोध कराता है, जीवन को सकारात्मक जीने की ओर अग्रेषित करता है, निश्चित तौर पर ऐसे महान संत विचार से सत्संगी ही नहीं पूरे क्षेत्र वासियों को वैचारिक आचरण का लाभ मिलता है।

मैं सभी संत साहेब को प्रणाम करता हूं जो इस क्षेत्र में कबीरवाणी एवं आचरण का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम के लिए आयोजक समिति के सभी सदस्यों को भी बहुत बधाई।


अन्य पोस्ट