धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 18 फरवरी। नगर में संचालित अचीवर्स पब्लिक स्कूल में जेएपीएस फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिन्हें अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में संचालक मंडल को बधाई देते हुए उनके द्वारा किया जा रहे शिक्षा के प्रयासों की सराहना की तथा सभी उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अभिभावक जनों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रही पार्षद उर्वशी चंद्राकर तथा विशिष्ट अतिथि पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य दिनेश साहू ने भी छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों की पीठ थपथपाई।
संस्था के संचालक मनोज चंद्राकर ने बताया कि प्रतिवर्ष सात दिवसीय सह शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण हेतु वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है।
इस अवसर पर दिव्या चंद्राकर सावित्री सोनी, लोकेश्वरी सिन्हा, तामेश्वरी ध्रुव, मंजू साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, नंदू चंद्राकर, सुभाष बैस, इंद्रजीत साहू, ताराचंद साहनी, उत्तम निषाद सहित पालक एवं नागरिक उपस्थित थे।


