धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 फरवरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर कुरुद भाजपा द्वारा उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। और सभी ने उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया ।
बुधवार को दिनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने बताया कि पं.उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी ने अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई जिसके बदौलत आज भाजपा देश और प्रदेश में राज कर रही हैं। मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, महामंत्री प्रभात बैस ने पंडित उपाध्याय के विचारों एवं कृतित्व के बारे में उनके अंत्योदय सामाजिक समरसता, स्वदेशी चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण की सुदृढ़ वैचारिक आधारशिला, सेवा, त्याग और कर्तव्यबोध की अमूल्य प्रेरणा के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर मोहन अग्रवाल, योगेश साहू, सत्यम चंद्राकर, टिकेश साहू, कमलेश चन्द्राकार, राजेन्द्र शर्मा,भूपेंद्र सिन्हा, खिलेश्वर देवांग, प्रवीण शर्मा, खेमराज सिन्हा, विनोद चन्द्राकर, प्रवीण रेड्डी, खेमन साहू आदि उपस्थित थे।


