धमतरी

भखारा में होगी रजिस्ट्री, विधायक का आभार
06-Feb-2026 7:06 PM
भखारा में होगी रजिस्ट्री, विधायक का आभार

कुरुद, 6 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत भखारा में उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नपं अध्यक्ष ज्योति जैन ने इसके लिए विधायक अजय चन्द्राकर को साधुवाद दिया है। कुरुद विधानसभा के नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भखारा में नया उप पंजीयक कार्यालय खुलवाने के प्रयास में जुटे कुरुद विधायक को सफलता मिली। प्रदेश सरकार ने इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। नपं अध्यक्ष ने बताया कि पंजीयन दफ्तर खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन कार्यों के लिए दूर तक नहीं जाना पड़ेगा। विधायक अजय चंद्राकर की दूरदृष्टि सोच और उनके प्रयास से भखारा तहसील की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। इससे ग्रामीणों के समय और खर्च की बचत होगी। विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि भखारा में अब पंजीयन विभाग द्वारा लागू ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वत: नामांतरण, कैशलेस भुगतान और डिजिलॉकर एकीकरण जैसे नवाचारों का लाभ हमारे क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।


अन्य पोस्ट