बेमेतरा

फूड पॉइजनिंग: महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
28-Oct-2025 4:27 PM
फूड पॉइजनिंग: महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

बेमेतरा, 28 अक्टूबर। फूड पॉइजनिंग से पीडि़त अधेड़ महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर को ग्राम लावातरा में आयोजित छठी कार्यक्रम के भोज में फूड पाइजनिंग के कारण 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। इनमें से अधिकांश लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन दो लोगों की जान चली गई। इस कड़ी में रविवार रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में 55 वर्षीय परमिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले, इसी गांव के प्रमोद साहू (29 वर्ष) की भी मौत हो चुकी है। फूड पाइजनिंग के कारण हुई यह दो मौतें गांव में गहरा शोक व्याप्त कर रही हैं।

 

अब तक भोजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिससे यह घटना एक अबूझ पहेली बनी हुई है।

 इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा फूड पाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट