बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 30 मार्च। विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समयपूर्व ही आवश्यक दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान पाठक मुरली मनोहर भगत (प्राथमिक शाला कर्रा) एवं चमरू राम (प्राथमिक शाला चोवापारा बादा) को एक दिन पूर्व 30 मार्च को ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने शाल, श्रीफल, मिठाई और पीपीओ सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जानकारी के अनुसार, मुरली मनोहर भगत वर्ष 1992 से सेवा में थे और 34 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि चमरू राम वर्ष 2005 से कार्यरत रहे और 21 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।
संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव के मार्गदर्शन में दोनों शिक्षकों को समय से पूर्व सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, जिससे कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल देखा गया।


