बलरामपुर

मवेशियों को झारखंड ले जा रहे दो गिरफ्तार
15-May-2026 10:24 PM
मवेशियों को झारखंड ले जा रहे दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर-रामानुजगंज, 15 मई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की थाना सनावल पुलिस ने मवेशियों को कथित रूप से मारते-पीटते हुए झारखंड ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सनावल में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 1960 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शेर मोहम्मद अंसारी झारखंड तथा परमात्मा यादव सनावल शामिल हैं।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब ग्राम कुशफर निवासी रामकुमार यादव ने थाना सनावल पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी कि दो व्यक्ति 5 मवेशियों  बछड़ा, गाय एवं बैल  को हांकते हुए मारपीट कर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सनावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 5 रास मवेशियों को बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को उत्तर प्रदेश के मंडरू टोला से खरीदकर खाला टोला, थाना धुरकी (झारखंड) ले जा रहे थे।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट