बलरामपुर

साल लट्ठा सहित पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
14-May-2026 10:56 PM
साल लट्ठा सहित पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 14 मई। वन विभाग ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  साल लट्ठा सहित पिकअप जब्त कर दो आरोपी जेल भेजे गए।

वन परिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत मानपुर क्षेत्र में साल लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 9601 से साल प्रजाति के 8 ल_ा, कुल 1.915 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम बानापती निवासी विष्णु गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता उक्त लकडिय़ों का अवैध परिवहन कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने वाहन सहित वनोपज को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वन विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना सहित वन विभाग की टीम सक्रिय रही।


अन्य पोस्ट