बलरामपुर

बलरामपुर- युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बने अमृत
30-Mar-2026 10:37 PM
बलरामपुर- युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष  बने अमृत

बलरामपुर,30 मार्च। युवा कांग्रेस संगठन द्वारा रामानुजगंज निवासी अमृत जायसवाल ‘छोटू’ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

अमृत जायसवाल लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। वे क्षेत्र के युवाओं के चहेते माने जाते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृत जायसवाल ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत से काम करेंगे और हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की आवाज को नई दिशा मिलेगी।


अन्य पोस्ट