सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 19 अप्रैल। जिला मुख्यालय में व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा 10 और 20 रुपए के केरेंसी नोटों का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत कुल 13 लाख रुपए की छुट्टे नोटों की राशि सब्जी बाजार एवं तुर्की तालाब रंगमंच में बांटी गई। इस अवसर पर प्रदेश चैंबर पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, वरिष्ठ व्यापारी देवेंद्र केसरवानी एवं स्टेट बैंक शाखा सारंगढ़ के आनंद राज सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को छुट्टे पैसों की समस्या से राहत दिलाना था। इस पहल से विशेष रूप से सब्जी विक्रेता और फुटकर व्यापारियों को काफी सुविधा मिली । चिल्लर व्यापारियों ने इस सराहनीय कदम के लिए चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।


