सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 17 अप्रैल। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारी शक्ति वंदन बाइक रैली का आयोजन गुरुवार शाम को सारंगढ़ में जनपद पंचायत कार्यालय सारंगढ़ से खेलभांठा मैदान तक किया गया।
बाइक रैली के माध्यम से महिला शक्ति ने दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दी, वहीं 9667173333 पर मिसकॉल से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन कर सकते हैं।
इस रैली के समापन कार्यक्रम खेलभांठा मैदान में किया गया, जहां पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, केरा बाई मनहर, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू, सहोदरा सिदार, वैजन्ती लहरे, लक्ष्मी साहू आदि की अगुवाई में सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।
कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को, पंचायत से लेकर संसद तक विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण बढ़ाने के प्रावधान का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सेल्फी पॉइंट और हस्ताक्षर अभियान से भी महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दी।


