सारंगढ़-बिलाईगढ़

नई सोसाइटियों का उद्घाटन
18-Apr-2026 6:26 PM
नई सोसाइटियों का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 18 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत दिनों प्रदेश की 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया।  इसी क्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत रोहिना, देवसागर, सलिहाघाट और धाराशिव में नई सोसाइटियों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर सोसाइटियों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सुभाष जालान ने कहा कि नई सोसाइटियों के शुरू होने से किसानों को अपने कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रेवती चंद्रा, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री श्याम लाल साहू और खेलन सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, महेत्तर श्रीवास, सोमेश बंजारे, नारायण साहू, रूप सिंह साहू, मनहरन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल पटेल, उमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष हार बाई कुर्रे, सरपंच कुंती साहू, रविन्द्र सिंह बनाफर, परमेश्वर साहू, गुलशन महिलाने, पार्षद प्रदीप यादव, रामकुमार सिदार, महादेवा यादव, गणेश यादव, सेजेस भटगांव अध्यक्ष सुरेश रघु, सुमंत सोनी, रमेश साहू, मंडल मंत्री विशाल चौहान, रमेश पटेल, राजेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट